कब्ज की समस्या में तुरंत राहत देगें ये घरेलू उपाय, आज ही आजमाएं

कब्ज की समस्या में तुरंत राहत देगें ये घरेलू उपाय, आज ही आजमाएं

सेहतराग टीम

जब किसी का पेट पूरी तरह साफ नहीं होता है तो अक्सर कब्ज की समस्या हो जाती है। इस समस्या में मरीज दिनभर बेचैनी महसूस करता है। ऐसे में मरीज का ना तो काम पर ध्यान रहता है और ना ही अपने खान-पान पर। इससे छुटकारा पाने के लिए मरीज कई दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिलती है। यहीं नहीं अगर कब्ज की समस्या अधिक समय के लिए बनी रहे तो यह कई बीमारियों का कारण बन सकती है। इसलिए आज हम आपको ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताएगें जिनका इस्तेमाल कर आप इससे छुटकारा पा सकते हैं।

पढ़ें- शरीर के तकरीबन हर अंग के लिए लाभदायक हैं ये तीन योगासन

कब्ज होने का कारण-

  • खाना खाने का समय निश्चित ना होना यानी असमय खाना खाना, यही नहीं रात को खाना खाने के बाद टहलने की बजाए तुरंत सो जाना।
  • तली-भुनी चीजों का सेवन अधिक करना।
  • खाना खाने के बाद पानी कम पीना या हमेशा कम पानी पीना।
  • खाना खाने के बाद बिल्कुल न टहलना।      

पढ़ें- मुंह के छाले से परेशान तो करें ये उपाय

कब्ज से राहत के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय-

  • रोज सुबह उठते ही एक गिलास पानी पिएं, अगर पानी गुनगुना हो तो ज्यादा बेहतर रहेगा।
  • रोज योग करें, क्योंकि कुछ खास तरीके के योग कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाते हैं। जैसे- अधोमुख शवासन, पवनमुक्तासन, अनजनेयासन, बालासन, उत्तनासन और सुप्त मत्स्येन्द्रासन।
  • सुबह उठने के बाद पानी में नींबू का रस और काला नमक मिलाकर पीने से भी पेट साफ होता है। अगर फिर भी दिक्कत हो रही है तो जुलाब का प्रयोग कर सकते हैं। कई तरह के जुलाब मौजूद हैं। जैसे - फाइबर युक्त जुलाब, ऑस्मोटिक जुलाब, स्नेहक जुलाब, मल को नर्म करने वाले जुलाब और एनिमा या सपोजिटरी जुलाब।
  • खाने में फाइबर की मात्रा को बढ़ाएं, इससे मल का वजन बढ़ जाता है और पेट साफ होने में आसानी होगी।
  • भोजन में काला नमक, आधा नींबू, सिका जीरा, हींग और सलाद की मात्रा बढ़ाएं। इससे कब्ज के साथ ही पेट से जुड़ी अन्य बीमारियां भी दूर हो जाती हैं।
  • पपीता भी बहुत फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन डी होता है। दिन में एक बार पपीते का सेवन कब्ज दूर करता है। पका हुआ अमरूद भी इतना ही फायदेमंद है। अंजीर भी कब्ज से निजात दिलाता है। अंजीर को रात में भीगो दें और सुबह खाली पेट खा लें। हफ्ते भर तक ऐसा किया जाए तो कब्ज में राहत मिलती है। 
  • रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद को एक ग्लास पानी के साथ मिलाकर पिएं। नियमित रूप इसका सेवन करने से कब्ज की समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाती है।
  • रात में आजमाया जाने वाला एक और उपाय है हरड़ या त्रिफला के पावडर को पानी के साथ लेना। गुनगुने पानी में इसके नियमित सेवन से कब्ज के साथ ही पेट की अन्य समस्याएं भी दूर हो जाएंगी। इसके अलावा रात को सोने से पहले 6 से 7 मुनक्का खाएं। सर्दी के मौसम में कोशिश करें कि दिनभर में गुनगुना पानी पिएं।

 

इसे भी पढ़ें-

सर्दी और खांसी से बचने के लिए इन तीन तेलों का करें प्रयोग

एक साथ काली मिर्च और हल्दी का करें सेवन, शरीर को होंंगे अद्भुत फायदे

फलों और सब्जियों में इन रोगों का छिपा है इलाज

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।